फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार की लाभकारी योजना बतायी

सरकार की लाभकारी योजना बतायी

Wed, 12 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
सरकार की लाभकारी योजना बतायी
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत नगर में पदयात्रा के 11वें दिन मंगलवार को महात्मा गांधी की जयंती की स्मृति में भाजपा द्वारा 150 लोगों की छह टोलियों का पखवाड़ा नगर के शताब्दी नगर से भाजपा के जिला महामंत्री रविंद्र सिंह राठी के आवास से दिलीप विहार अर्जुन पुरम, पांडव नगर से होते हुए देवनगर विधायक केपी मलिक के आवास पर रुककर रात्रि विश्राम किया। नगर में अनेक स्थानों पर पदयात्रा का फूलमालाओं से स्वागत किया। नई बस्ती में लाभार्थियों को सरकार की लाभकारी योजनाओं के विषय में बताया।
विज्ञापन

विधायक केपी मलिक ने झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा की समीक्षा एवं रिपोर्टिंग जिला कार्यालय पत्थर मंडी में आईटी विभाग एवं युवा मोर्चा की टीम ने जिला प्रभारी वाईपी सिंह एवं पदयात्रा प्रभारी एवं जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह के मार्गदर्शन में की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, आईटी विभाग, प्रकल्प, प्रकोष्ठ आदि के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा जनहित में कराए विकास कार्यों व उपलब्धियों को लोगों को बताया।
विज्ञापन

पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला उपाध्यक्ष नीरज कौशिक, प्रभारी एड. बिजेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, जसवीर सोलंकी, जिला मंत्री आलोक शास्त्री, युवा मोर्चा जिला संयोजक राजन जैन, पंकज मलिक, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष ममता गुप्ता, मोना जैन, संतोष जैन, रेणु गुप्ता, तेजेंद्र सिंह, अतुल जैन, पोविंद्र तोमर, कुंज विहारी रुहेला, रविकांत, अमित जैन, दीपक कुमार, विनीत, मोहित तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed