फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   36 टीमों ने लगाया मिजिल्स रुबेला का टीका

36 टीमों ने लगाया मिजिल्स रुबेला का टीका

Tue, 11 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
36 टीमों ने लगाया मिजिल्स रुबेला का टीका
बागपत। मिजिल्स रुबेला अभियान का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है। अभियान की शुरूआत बागपत शहर से शुरू की। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि 36 टीमों ने खसरा रुबेला वैक्सीन से 3850 बच्चों को प्रति रक्षित किया। समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक समन्वय बैठक का आयोजन नगर पालिका परिषद बागपत में किया। इसकी अध्यक्षता ईओ ललित कुमार आर्य ने की। समस्त वार्ड सभासद और मस्जिद एवं मदरसों से आए पहुंचे मौलाना को टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। डॉ. सत्येंद्र कुमार शर्मा, जामा मस्जिद से मोहम्मद फिरोज, एक मीनार मस्जिद से मोहम्मद अहमद, मोहम्मद अयूब, कोर एडरा से मुजीबुर्ररहमान, यूनिसेफ से जमीर अनवर, विश्व स्वास्थ्य संगठन से शावेज, वार्ड सभासद इकराम, जाहिद, राशिद, जगमोहन, शिवराज अन्य सभासद मौजूद रहे। उधर, एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में 242653 बच्चों को टीकाकरण किया जा चुका है। सोमवार को 21303 को टीका लगाया गया।
विज्ञापन


झूठी फैलाई जा रही अफवाह
चादींनगर (बागपत)। एक डॉक्टर के खिलाफ महिला ने चौकी में गलत इलाज करने की शिकायत की। सूचना पर गणमान्य लोगों ने दोनो पक्षों में समझौता करा दिया। सोमवार को गांव के गणमान्य लोगों ने बैठक कर बताया कि कुछ लोग मामले को तूल दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि कुछ लोग इसे राजनीतिक रुप देने में लगे हैं, ऐसे लोगों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसमें रामबीर पाल, सुनील, अल्ला मेहर मलिक, शौकीन, नदीम, अफसार, चौ इजाजुल, अखलाक, मदन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed