फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुराना में मुख्य रास्ते के निर्माण को लेकर तनावपूर्ण स्थिती बरकरार

गुराना में मुख्य रास्ते के निर्माण को लेकर तनावपूर्ण स्थिती बरकरार

Fri, 30 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गुराना में मुख्य रास्ते के निर्माण को लेकर तनावपूर्ण स्थिती बरकरार
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में मुख्य रास्ते के निर्माण को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि एसडीएम के आदेशों पर बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व मेें गांव पहुंची तहसील कर्मचारियों की टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। टीम ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व गुराना गांव के ग्रामीणों ने पहले ब्लाक पर फिर तहसील पर पहुंचकर मुख्य रास्ते के निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। इसमें बताया था कि गांव मेें इस समय विकास कार्यों के अंतर्गत मुख्य रास्ते का निर्माण कालू के खेत से गुड्डू शर्मा के मकान तक किया जा रहा है, लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग मार्ग निर्माण मेें बाधा डाल रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम आशीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक लोकेश को गांव पहुंचकर मामले का निस्तारण कराए जाने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को जब टीम गांव पहुंची तो उक्त दबंग लोगों ने टीम का विरोध कर डाला और कहा कि किसी भी कीमत पर रास्ते का निर्माण नहीं होने देंगे। बढ़ते विरोध को देखते हुए टीम वहां से बैरंग लौट गई और एसडीएम को स्थिति से अवगत कराया। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक लोकेश कुमार का कहना था कि एसडीएम के आदेश पर टीम गांव गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया। एसडीएम का कहना था कि विकास कार्य को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। टीम में राजस्व निरीक्षक लोकेश क्षेत्रीय लेखपाल वंश नारायण व राजपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed