{"_id":"5bf06f1abdec2269be333288","slug":"191542483738-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के प्रयासों से टीकरी कस्बें की सीएचसी के लिए स्वीकृत हुई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के प्रयासों से टीकरी कस्बें की सीएचसी के लिए स्वीकृत हुई धनराशि
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। टीकरी कस्बे में काफी दिनों तक कस्बावासियों सीएचसी को संचालित कराने को लेकर धरना दिए जाने और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के प्रयास से 62 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की, अब कस्बावासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि कस्बावासियों ने सीएचसी चालू कराने के लिए काफी दिनों तक धरना दिया। उन्होंने भी धरने पर बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनकी जायज मांगों को देखते हुए उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को कई बार लिखा। उन्होंने इन समस्याओं को लेकर टीकरी कस्बे के लोगों को साथ लेकर सीएम से भी मुलाकात की। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग उप्र से भी उन्हें मांग की तो उन्होंने इसे जायज ठहराया। अब टीकरी कस्बे में सीएसची को संचालन कराने के लिए 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस धनराशि से सीएचसी व उपकरण, मशीन व अन्य सामग्री मिलेगी।