फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षकों का डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन, धरना

शिक्षकों का डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन, धरना

Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों का डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन, धरना
बागपत। शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में डीआईओएस दफ्तर के सामने धरना दिया। उन्होंने कहा शासनादेश होने के बाद भी जिला स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक जिविनि दफ्तर पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से शिक्षकों की हर समस्या का अनदेखा किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा है। सातवें वेतनमान के अवशेष का भुगतान के लिए शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रण राम मूर्ति द्विवेदी ने दस करोड़ की धनराशि आवंटित की। इसका लाभ अभी तक शिक्षकों को नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बोर्ड कापी जांचने वाले शिक्षकों के भुगतान हेतु भी अनुदान की मांग करा दी। प्रोन्नत वेतनमान हेतु 31 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की। मृतक आश्रितों के प्रकरणों तथा 2016 के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण का निस्तारण भी एक सप्ताह में होगा। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया जल्द शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण होगा। 70 वर्ष तक की आयु तक जिन शिक्षकों को नियुक्त किया, उन्हें शीघ्र ही वेतन का भुगतान कराया जाएगा। इसमें बल्लम सिंह शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा सहित इंद्रपाल सिंह, डॉ. जाकिर हुसैन, ओंकार दत्त शर्मा, कुलदीप कुमार, पंकज शर्मा, नवीन कुमार, जगत सिंह ढाका, जितेंद्र पाल, संजय कुमार, सूबे सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दीपक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed