फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   करोड़ों के होंगे काम, बागपत विधानसभा का बदल जाएगा नक्शा : योगेश धामा

करोड़ों के होंगे काम, बागपत विधानसभा का बदल जाएगा नक्शा : योगेश धामा

Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों के होंगे काम, बागपत विधानसभा का बदल जाएगा नक्शा : योगेश धामा
बागपत। बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा कि बागपत विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये के कार्य स्वीकृत किए हैं। पांच करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी, राजकीय डिग्री कॉलेज, बस स्टैंड और ट्रांसमिशन सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित कार्यों को हरी झंडी दे दी है। नवीन चौकी की स्थापना कराई जाएगी। दीन दयाल उपाध्याय नगरीय योजना में अग्रवाल मंडी टटीरी के अलावा अमीनगर सराय को भी शामिल कर लिया गया है, इससे कसबे का विकास होगा। आईटीआई की स्थापना की कवायद चल रही है। उनके प्रस्ताव पर डूडा ने विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। उनका लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र में विकास कराना है। किसान, मजदूर समेत प्रत्येक वर्ग के हितों की लड़ाई भाजपा लड़ रही है। प्रत्येक व्यक्ति के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। बागपत चीनी मिल के दोहरीकरण का प्रयास चल रहा है। सीएम जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगा देंगे। सड़कों के निर्माण के लिए प्रयास चल रहा है। बड़ौत में सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का तोहफा देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed