{"_id":"5b84528742c792464b1c579d","slug":"191535398535-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित होर्डिंग से बागपत नगर पालिका की किरकिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित होर्डिंग से बागपत नगर पालिका की किरकिरी
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वच्छता का संदेश देने के लिए शहर में लगाए गए होर्डिंग पर हुई चूक से नगरपालिका को किरकिरी झेलनी पड़ी। नगर पालिका की ओर से लगवाए गए होर्डिंग पर लिख दिया गया कि अगर करोगे खुले में शौच तो जल्द दी जाएगी मौत। एसडीएम बागपत तक मामला पहुंचा तो उन्होंने ईओ से जानकारी ली। शहर में एक जगह लगे होर्डिंग को हटवा दिया गया है। पालिका का कहना है कि छपाई के दौरान चूक हुई है।
नगर पालिका की ओर से शहर के करीब चालीस स्थानों पर सफाई का संदेश देने वाले होर्डिंग लगवाए गए थे, लेकिन एक होर्डिंग पर गलत प्रिटिंग से पालिका को किरकिरी झेलनी पड़ी। गलत वाक्य लिखा गया, जिसके बाद पालिका ने रात में ही होर्डिंग हटवा दिया। गलत प्रिंटिंग के चलते यह चूक हुई, लेकिन सवाल है कि आखिर होर्डिंग लगवाने से पहले चेक क्यों नहीं किया गया। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि होर्डिंग हटवा दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसकी भी चूक है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि प्रिंटिंग में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है। होर्डिंग बदलवा दिया गया है।