फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान ने मांगी अपने गेहूं की कीमत

किसान ने मांगी अपने गेहूं की कीमत

Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
किसान ने मांगी अपने गेहूं की कीमत
बागपत। सिसाना गांव का किसान अपने गेहूं की धनराशि के लिए भटक रहा है। अफसरों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिला विपणन अधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। ऋषिपाल निवासी सिसाना ने बताया कि उसने अपनी 26 क्विंटल गेहूं को यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन को विक्रय किया ा। दो माह से अधिक बीत गए हैं, लेकिन आज तक उसके खाते में 45370 रुपये नहीं पहुंचे हैं। इसकी उन्हें रसीद भी दी हुई। कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। टॉल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन यहां से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने बताया कि कलक्ट्रेट में अफसरों को शिकायती पत्र सौंपा। इसके बाद उन्हें विभागीय अधिकारी के पास भेजा। वहां से उन्हें तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला विपणन अधिकारी कौशल देव सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते धनराशि नहीं पहुंची, किसान को चेक से भुगतान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed