{"_id":"5b64a4404f1c1b61508b6f00","slug":"191533322304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवीकलां के धावक ने भूटान में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवीकलां के धावक ने भूटान में जीता सोना
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। भूटान में सम्पन्न हुई प्रथम इंटर नेशनल मिशन ओलंपिक इंडो भूटान चैंपियनशिप 2018 में मवीकलां गांव के होनहार धावक मनबीर शर्मा ने पांच किमी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पदक विजेता धावक का फूल मालाओं से स्वागत किया।
भूटान के फोइंटशलिंग शहर में बीती 21 से 23 जुलाई तक चली चैंपियनशिप में मवीकला गांव के मनबीर शर्मा पुत्र मदनपाल शर्मा ने मिशन ओलंपिक गेम्स एसोसिऐशन ऑफ इंडिया/उत्तर प्रदेश की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया था। मनबीर ने सीनियर वर्ग की पांच किमी दौड़ 16 मिनट 32 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। मनबीर के कोच संजीव ढाका ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत, चीन, भूटान, श्रीलंका, नेपाल देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। मनवीर का ग्रामीणों ने बैंडबाजों व ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। ग्राम प्रधान संजय चौधरी ने स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। सतेंद्र मुखिया, रविदत्त शर्मा, मदन, सुरेशचंद, सज्जन उज्जवल, हरेन्द्र, नरेंद्र, धर्मपाल सिंह, सुंदर आदि शामिल रहे।