{"_id":"5b4665414f1c1b07278b6061","slug":"191531340097-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवों पर भारी पड़ रहे नेताओं और अफसरों के खर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवों पर भारी पड़ रहे नेताओं और अफसरों के खर्चे
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए आने वाले नेताओं और अधिकारियों के दावत के खर्चे ग्राम सचिव की जेब पर भारी पड़ रहे है, क्योंकि फिलहाल ग्राम सचिव से रुपये एकत्रित कराएं जा रहे हैं। इससे कई सचिव में रोष व्याप्त है।
ब्लाक के एक ग्राम सचिव ने अनौपचारिक वार्ता में बताया कि हाल में ही अन्य क्षेत्र के एमएलए और लखनऊ से विकास कार्यों की जांच के लिए टीम जनपद बागपत में दौरा करने वाली है। लखनऊ से पहुंचने वाली टीम और एमएलए सहित स्थानीय अधिकारी किसी भी गांव में दौरा कर सकते हैं, दौरा कर वह रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी। बताया कि इसके लिए ग्राम सचिव से यह कहकर रुपये एकत्रित कराएं जा रहे हैं कि टीम और एमएलए के रहने और सहन की व्यवस्था के अलावा उनके खानपान की व्यवस्था ग्राम सचिव स्तर की है। जो ग्राम सचिव से रुपये एकत्रित होकर उनसे टीम व एमएलए सहित अन्य अधिकारियों पर खर्च किया जाएगा। इससे सचिवों में रोष पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ प्रेमचंद ने कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।