फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्रामीण डाक सेवकों ने नगर में शांति जलूस निकाला

ग्रामीण डाक सेवकों ने नगर में शांति जलूस निकाला

Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों ने  नगर में शांति जलूस निकाला
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल बुधवार को जारी रही। बुधवार को कर्मियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर शांति जलूस निकाला और तहसील में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। उन्होंने मुख्य डाकघर से शांति मार्च निकाला जो डाकघर से शुरू होकर नेहरू मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, दिल्ली रोड होते तहसील में पहुंचा। वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। बाद मेें उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मांगेराम को सौंपा। इसमेें कहा ग्रामीण डाक सेवा देश भर के 1.32 लाख डाकघरों की शाखाओं में सेवा दे रहे हैं, ये ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा पहुंचाते हैं। बताया कि भारत सरकार ने एक सदस्य कमेटी बनाई, इसमेें वेतन और सेवा शर्तों की रिपोर्ट दी। समिति ने अपनी सिफारिश को नवंबर 2016 मेें सरकार को सौंपी। डाक विभाग ने 22 अगस्त 2017 को बताया कि सिफारिश के संबंध में प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर समिति की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों का वेतन और सेवा शर्तों को लागू कराने की मांग। उन्होंने मांग पूरी न होने पर हड़ताल जारी रखने की बात कही। इसमें बिजेंद्र सिंह, मनेंद्र सैनी, जयवीर सिंह, अमर सिंह, सत्यवीर, धर्मवीर, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव सिंह ,देवपाल, ओमप्रकाश, सुभाष, विक्रम, सतेंद्र, राम गोपाल, आनंद, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed