{"_id":"5afb3ae84f1c1bd9408b597e","slug":"191526414056-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरपतवार नाशक दवा से किसानों की फसल हुई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरपतवार नाशक दवा से किसानों की फसल हुई नष्ट
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। सड़क निर्माण के दौरान खरपतवार को नष्ट करने के लिए सड़क निर्माण कंपनी ने दवा छिड़क दी। नौ किसानों का आरोप है कि उनकी ईख की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की।
दाहा से नंगला कनवाड़ा तक करीब तीन किलो मीटर का मार्ग है। इससे निर्माण की मांग गांव के लोग कई माह से कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने निर्माण के लिए सड़क का निरीक्षण किया । इसमें खरपतवार की समस्या सामने आई। मंगलवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कराया। इस दवा से किसानों को भी नुकसान हो गया। किसानों का आरोप है कि सड़क के किनारे की ईख और ज्वार की फसल नष्ट हो गई। नंगला कनवाड़ा के प्रधान मांगेराम चेयरमैन, ब्रह्मदेव, ब्रजवीर, धर्मपाल, जयविंद, उदयवीर, चरण सिंह कालू, सतवीर की फसल को नुकसान पहुंचा है।