फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अंकित और दिव्या ने पास की सिविल सेवा परीक्षा

अंकित और दिव्या ने पास की सिविल सेवा परीक्षा

Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंकित और दिव्या ने पास की सिविल सेवा परीक्षा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में नगर की गुराना रोड निवासी अंकित जैन और गुराना गांव की बेटी दिव्या का चयन हो गया। परीक्षा पास होने की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों मेें खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने ढोल नगाड़ों पर डांस कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
गुराना रोड निवासी बिजेंद्र कुमार जैन के बेटे अंकित जैन का यूपीएससी मेें चयन हो गया। उनकी ऑल इंडिया स्तर पर 222वीं रैंक आई। वह वर्तमान मेें दिल्ली मेें कस्टम विभाग मेें इंस्पेक्टर हैं। पिता बिजेंद्र ने बताया अंकित ने कैरियर की शुरूआत साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप मेें की। इसके बाद केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट टैक्स आफिसर के पद पर छह माह तक काम किया। अंकित ने हाईस्कूल में 78.60 प्रतिशत अंक कर प्रथम व इंटर में 74.80 प्रतिशत अंक हासिल किएं। इसके बाद लखनऊ से बीटेक 71 प्रतिशत अंक से पास की। अंकित की बहन नेहा जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत में अध्यापिका है। परिजनों ने अंकित के चयन पर मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जताई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गुराना गांव की बेटी दिव्या तोमर पुत्री जगदेव सिंह ने 560 रैंक हासिल कर सिविल परीक्षा पास कर जनपद में परिजनों का नाम रोशन किया। दिव्या तोमर के पिता जगदेव खेकड़ा के एमएम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। दिव्या तोमर ने बड़का के धर्म सिंह सरस्वती कॉलेज मेें हाईस्कूल में 67 प्रतिशत अंक, इंटर में अजित नाथ शेरपुर में 77 प्रतिशत, बीएससी जेवी डिग्री कॉलेज बड़ौत में प्रथम स्थान, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज से एमएससी मैथ्स 75 प्रतिशत से पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के संवाददाता से दिव्या तोमर की जब फोन पर बातचीत हुई तो दिव्या ने बताया कि इस रैंक से खुशी नहीं हॅू। दोबारा से बेहतर रैंक लाने के लिए बेहतर प्रयास करुंगी। दिव्या के भाई अजय प्रताप का दिसंबर 2016 मेें आर्मी में लेफ्टीनेंट के पद पर चयन हुआ। दिव्या तोमर के सिविल परीक्षा पास करने की सूचना पर गुराना प्रधान रणधीर के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बेटी के सिविल परीक्षा पास करने पर हर्ष जताया। प्रधान रणधीर ने कहा बेटी दिव्या ने सिविल परीक्षा पास कर न केवल गांव व जिले का नाम रोशन किया है। प्रधान नेे बताया कि दिव्या तोमर के गांव पहुंचने पर स्वागत होगा। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ग्रामीणों ने बधाई दी। इनमें राजीव तोमर, अमित, दिव्या की मां पूनम देवी, ताऊ राजेंद्र, ताई सिरसावती, चाचा ध्रुव सिंह, धीरज सिंह, चाची कुसुम, ब्रजराज सिंह आदि रहे।

दूसरी तरफ महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मेें शनिवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें वर्ष 2006 मेें इंटरमीडिएट के छात्र रहे अंकित जैन द्वारा लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर हर्ष जताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, पीटीआई विजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed