{"_id":"5ac7ccab4f1c1bbf618b5d70","slug":"191523043499-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली और हिलवाड़ी के लोगों का ब्लाक दफ्तर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली और हिलवाड़ी के लोगों का ब्लाक दफ्तर में प्रदर्शन
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली और हिलवाड़ी गांव में तालाब की खुदाई न होने और तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। शुक्रवार को समस्या के निस्तारण को लेकर ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। हालांकि अधिकारियों के नहीं मिलने ग्रामीणों को मायूस लौटना पड़ा।
पानी की निकासी न होने व तालाब की खुदाई न होने के कारण गांव की गलियां जल भराव व कीचड़ से हर दम अटी रहती है। यदि वहां के लोगों को अपने घर जाना है तो कीचड़ और जल भराव से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी कठिनाई हो रही है। काफी समय से समस्या लोगों के लिए जी का जंजाल बनी है। इसके चलते लोगों को एलर्जी व संक्रामक रोग उत्पन्न हो रहे हैं। गांव में बुखार, एजर्ली सहित अन्य बीमारी से लोग पीड़ित हैं। इससे गांव में रामपाल, राजीव, नरेंद्र, मंगेश्वर, प्रताप आदि बुखार और एलर्जी से पीड़ित हैं। गांव के लोग जल भराव का कारण गांव के तालाब पर अतिक्रमण होना व खुदाई न होना बता रहे हैं। प्रधान ओमवीर ने बताया कि वे समस्या के निस्तारण को लेकर दर्जनों बार बीडीओ सहित डीएम व सीडीओ को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मांग करने वालों में सुशील, राजवीर, सुनील, राजीव, नरेंद्र, ब्रहम पाल, जगदीश, रामावतार आदि हैं।
दूसरी तरफ हिलवाड़ी गांव में भी जल भराव की समस्या के चलते ग्रामीणों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। आरोप लगाया कि कई गलियों में तो हर समय जल भराव व कीचड़ भरा रहता है, इस कारण लोग मकान की छतों के ऊपर से आवागमन करने को मजबूर हैं। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा फिलहाल पुलिस प्रशासन से तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हटवाने की मदद मांगी जा रही है।