{"_id":"5a8c79534f1c1b2d068b7be4","slug":"191519155539-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र व एसपी जयप्रकाश ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसमें 87 शिकायतें आई, इनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया। किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में दीपक कुमार सहित अन्य किसानों ने कहा जनता वैदिक कॉलेज के पास नहर की पटरी पर बावली रोड से बिजरौल रोड तक निर्माण कराया जाए। इब्राहिमपुर माजरा के लोगों का कहना था कि गांव में खेल के मैदान पर कुछ दबंगों ने कब्जा किया है। डीएम को ज्ञापन देने वालों में अशोक, वसीम, अकरम, तोहिश, विनोद, सलेख, जोनी आदि रहे।
बामनौली गांव की कमलेश पत्नी महीपाल ने बताया कि 17 जनवरी को उसकी बेटी का अपहरण हो गया । उसकी लाश 21 जनवरी को बामनौली थाना क्षेत्र दोघट ने बरामद की थी। आरोप लगाया कि पुलिस के साथ साज करके उसके दामाद को झूठा बयान दिलाकर फंसा दिया, जबकि वह निर्दोष है। इसके अलावा चकबंदी, विकास, बिजली से संबधित 87 शिकायतें आईं, इसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया। डीएम ने कहा कि अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें नहीं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इसमें एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाहा, तहसीलदार मांगेराम आदि रहे।