फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विकास कार्यो की जांच के लिए बड़ावद व लुहारी गांव पहुंची नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम

विकास कार्यो की जांच के लिए बड़ावद व लुहारी गांव पहुंची नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम

Sun, 18 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो की जांच के लिए बड़ावद व लुहारी गांव पहुंची नेशनल लेवल मॉनिटरिंग टीम
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के निर्देशन पर शनिवार को ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले बड़ावद और लुहारी गांव में दिल्ली से नेशनल लेवल मॉनिटरिंग की टीम पहुंची। टीम ने गांव का भ्रमण कर गांव मेें मनरेगा और एनआरएलएम योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच की।

शनिवार को नेशनल लेवल मॉनिटरिंग की टीम राज सांई व सोनिया के संयुक्त नेतृत्व मेें बड़ौत ब्लाक के बड़ावद गांव में विकास कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए पहुंची। सूचना पर विभागीय अफसरों में खलबली मच गई। बीडीओ प्रेमचंद, ग्राम सचिव प्रिंस जैन व ग्राम प्रधान अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे। टीम ने गांव में मनरेगा योजना के तहत कराई गई तालाब की खुदाई की जांच की, जो मानक के अनुरूप मिली। टीम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना में समूह में चर्चाएं की और समस्या के बारे में पूछा। विभागीय रिकार्ड की जांच की तो सही मिले। इसके बाद टीम लुहारी गांव में पहुंची। यहां पर टीम ने मनरेगा योजना के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा गांव में संचालित योजनाओं के तहत कराएं जा रहे कार्यों की जांच की। इस दौरान टीम ने ग्राम प्रधान संजीव और ग्राम सचिव रोहित कुमार से विभागीय रिकार्ड दिखाने को कहा। टीम इंचार्ज राज सांई ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर गांवों मेें विकास कार्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट सीधे केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि टीम के जांच में विकास कार्य सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed