फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शौचालय के लिए ज्यादा बजट लेने पर होगी वसूली

शौचालय के लिए ज्यादा बजट लेने पर होगी वसूली

Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
शौचालय के लिए ज्यादा बजट लेने पर होगी वसूली
शौचालय के लिए ज्यादा बजट लेने पर होगी वसूली
विज्ञापन

बागपत। गांवों में जरूरत से ज्यादा शौचालय दर्शाकर बजट हडने वालों की अब खैर नहीं होगी। सीडीओ चांदनी सिंह ने इसकी जांच शुरू करा दी है। जहां भी कमी पकड़ में आएगी वहां से धनराशि रिकवरी होगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। घिटौरा गांव की जांच में इसकी हकीकत सामने आई।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार की और से अनुदान पर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान और सचिवों ने मिलकर इसमें खेल करना शुरू कर दिया है। गांवों में जरूरत से ज्यादा शौचालय बनवा दिए और बजट को हजम कर गए। बजट को डकारने के लिए पुराने शौचालयों को ही नया दर्शा दिया गया। मानक किसी भी गांवों में पूरे नहीं किए गए है। हर गांव में लाखों रुपये के बजट जारी हो चुके है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से खेकड़ा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर ने अपने गांव में 37 लाख रुपये से 370 शौचालय स्वीकृत बताए थे। 90 का निर्माण होना बताया, उन्हें भी टूटने होने की बात कहीं। कहा कि मानक के अनुसार निर्माण नहीं हुआ। सीडीओ चांदनी सिंह जांच करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जांच की तो काफी गड़बड़ी मिली। उन्होंने बताया कि जरूरत से ज्यादा शौचालय स्वीकृत कराकर बजट लिया गया है। गांव में जितनी जरूरत है उन्हें शौचालय बनेंगे। बाकी की धनराशि को रिकवरी कराने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए गांवों में जांच कराई जाएगी। जरूरत से ज्यादा निर्माण कराने वाले गांव के प्रधान और सचिव से धनराशि वसूली जाएगी। कार्रवाई के लिए भी शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed