फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1.60 करोड़ से होगी 476 गरीब बेटियों की शादी

1.60 करोड़ से होगी 476 गरीब बेटियों की शादी

Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
1.60 करोड़ से होगी 476 गरीब बेटियों की शादी
1.60 करोड़ से होगी 476 गरीब बेटियों की शादी
विज्ञापन


बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला प्रशासन को 476 गरीब बेटियों की शादी का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 1.60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। एक विवाह पर करीब 35 हजार रुपये का खर्च आएगा। नगर निकाय, ब्लॉक, गांव और सीडीओ कार्यालय में इसके लिए आवेदन होंगे। इसकी तैयारी के लिए डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बैठक कर अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।
जिले में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की गई है। तहसील और ब्लॉक स्तर पर सामूहिक विवाह कराया जाएगा। एक शादी में करीब 35 हजार रुपये का खर्च प्रशासन की ओर से किया जाएगा जबकि 20 हजार रुपये लड़की के खाते में जाएंगे। 10 हजार रुपये में बेटियों को कपड़े, गहने, बर्तन और अन्य जरूर सामान दिया जाएगा। पांच हजार रुपये में खाने-पीने की व्यवस्था होगी। इसके लिए सभी वर्ग के लोग अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने अफसरों की बैठक ली। बताया कि सभी नगर निकाय, ब्लॉक कार्यालय और सीडीओ दफ्तर में शादी के लिए आवेदन होंगे। जिले को 476 का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 1.60 करोड रुपये की धनराशि मिल चुकी है। सभी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, एसडीएम को निर्देश दिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार का चयन किया जाएगा। विधवा और दिव्यांग महिलाओं को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। शासन की महत्वपूर्ण योजना है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, बड़ौत अरविंद द्विवेदी, खेकड़ा आशीष कुमार सहित सभी निकायों के ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed