फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रटौल में बुखार और पीलिया से युवक की मौत

रटौल में बुखार और पीलिया से युवक की मौत

Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
रटौल में बुखार और पीलिया से युवक की मौत
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं रहे रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार और पीलिया से ग्रस्त एक ओर युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के रटौल गांव में बुखार कहर बनकर टूट रहा है। गांव का युवक तोसीन (35) पुत्र साबिर पिछले 15 दिन से बुखार से पीड़ित था। उसका पहले इलाज गांव के निजी चिकित्सक से चल रहा था। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने उसको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर उसका इलाज चल रहा था। इस दौरान उसको पीलिया भी हो गया था। बृहस्पतिवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव शोक में डूबा हुआ है। इससे पहले पांच लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। अभी भी दर्जनों की संख्या में लोग बुखार से ग्रस्त है। इनमें राहुल, गुल्लू, शमशीदा प्रियंका, रुखसार, जाने आलम, सना, भोलू, दीपक, अजय, नौशाद, शकील,भूरू, रुकैया, आसमा, कल्लू, जुगनू, बलेराम शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव रटौल में जमील की पत्नी यासमीन (45) बुखार होने पर अपने घेर में गोबर उठा रही थी, तभी गिर गई। परिजनों ने अस्पताल में भेजा, वहां के चिकित्सक की सलाह पर परिजन उसे दिल्ली ले जाने लगे तो महिला ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। उधर सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा नेकहा गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग, प्रदर्शन
चांदीनगर। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बुखार कहर बरपा रहा है। वे स्वास्थ्य कैंप की कई बार मांग कर चुके हैं। इसके लिए प्रदर्शन भी किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने प्रदर्शन कर मांग की है कि गांव में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कराया जाए। इस मौके पर इकराम, साजिद, पंकज, वकील, नौशाद रामकिशन, पप्पू, तंजीम, अनीस, फरीद, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed