{"_id":"59fa1fa34f1c1b76678b8975","slug":"191509564323-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर के 163 बच्चे जा रहे भूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर के 163 बच्चे जा रहे भूखे
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर में एक सप्ताह से खाना नहीं बनवाया जा रहा है। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी अधिकारी बच्चों की सुध नहीं ले रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर में ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक की आपसी खींचतान के चलते विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे 163 बच्चों के लिए एक सप्ताह से विद्यालय में खाना नहीं बनवाया जा रहा है। स्कूल प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य अब्बास अली ने बताया कि दो सप्ताह पहले ग्राम प्रधान शहनुमा ने स्कूल की रसोई में खाना न बनवाकर अपने घर पर खाना तैयार कराकर स्कूल में बंटवाया था, जो नियम विरुद्ध है। इसकी शिकायत की तो प्रधान ने स्कूल में खाने का राशन ही भेजना बंद कर दिया। इसके चलते एक सप्ताह से बच्चों को खाना नहीं मिल पा रहा है। रसोईया खुर्शीदा और आजरा प्रतिदिन स्कूल आती है, लेकिन सामान उपलब्ध न होने के कारण वापस चली जाती है। वहीं प्रधान के पति जमशेद ने बताया कि जो रसोईया स्कूल में हैं उनके द्वारा बनाए खाने में शिकायत मिलने पर दूसरी रसोइया रखकर उनसे घर पर खाना बनवाया , लेकिन बीएसए के मना करने पर घर खाना बनवाना बंद कर दिया । इस संबंध में एबीएसए बिनौली सतीश शर्मा ने कहा मामले में रसोइया को लेकर प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच कुछ विवाद है, इसे शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा।