{"_id":"59c419c44f1c1b2b688b5e34","slug":"191506023876-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंचवर्क शुरू, जाम की स्थिति रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंचवर्क शुरू, जाम की स्थिति रही
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट पर पैच वर्क शुरू हो गया। यहां हाईवे को वन वे करने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
अमर उजाला ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों का मामला प्रमुखता से उठाया था। गौरीपुर मोड़ के टी-प्वाइंट के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर प्रशासन जागा। यहां बृहस्पतिवार से पैच वर्क का कार्य शुरू हो गया है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया यहां करीब नौ सौ मीटर के टुकड़े पर कार्य होना है। ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया है। उपशा की देखरेख में यह कार्य हो रहा है। निर्माण हो जाने से लोगों को परेशानियों से निजात मिलेगी। उधर, हाईवे वनवे रहने से लोगों को परेशानियां हुई। यहां दोपहर के समय रूक-रूककर जाम लगता रहा। ट्रैफिक पुलिस को मुसीबत झेलनी पड़ी।