{"_id":"599dd9c14f1c1bf07e8b4638","slug":"191503517121-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी सीटीआर पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी सीटीआर पर किसानों का हंगामा
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप से किसानों को फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर के बदले नए विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं। इसे लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र के किसानों ने वर्कशाप पर प्रदर्शन किया और कर्मचारियों पर दलालों से मिलीभगत का आरोप लगाकर मामले की जांच कराने की मांग की।
बुधवार को वाजिदपुर, लुहारी, गुराना, ढ़िकाना आदि गांवों से विद्युत निगम की वर्कशाप में पहुंचे किसानों ने कहा विगत एक सप्ताह से फूंके विद्युत ट्रांसफार्मर वर्कशाप में जमा है, लेकिन उन्हेें नया ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहा है। जबकि सीटीआर में सक्रिय दलालों को विद्युत ट्रांसफार्मर बिना नंबर के उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों के ट्रांसफार्मर फूंकने के बाद नया ट्रांसफार्मर लाने की जिम्मेदारी ठेेकेदार की है, लेकिन सूचना देने के बाद भी ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचे रहे हैं। इस कारण उन्हें स्वयं ट्रांसफार्मर लेकर सीटीआर वर्कशाप पर आना पड़ रहा है। किसानों ने प्रदर्शन कर समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इनमें सुधीर, देवेंद्र, गजब सिंह, जयपाल, महेंद्र, अमित, सुखपाल, हरेंद्र, नीरज रहे। दूसरे तरफ वर्कशाप के जेई आलम ने आरोपों को निराधार बताया।