फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिल्ली-सहारपुर रेल मार्ग पर चार घंटे लेट रही ट्रेन, प्रदर्शन

दिल्ली-सहारपुर रेल मार्ग पर चार घंटे लेट रही ट्रेन, प्रदर्शन

Tue, 02 Apr 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारपुर रेल मार्ग पर चार घंटे लेट रही ट्रेन, प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर सोमवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट रही। इससे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाराज लोगों ने स्टेशन पर नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। साथ ही आमरण अनशन की चेतावनी दी।

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का लेट होना आम बात है। सोमवार को एक बार फिर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 51909 एक नहीं, दो नहीं बल्कि अपने निर्धारित समय से चार घंटे लेट रही। इस ट्रेन का स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 7 बजकर दस मिनट था, लेकिन यह 11 बजे स्टेशन पर पहुंची। इससे स्टेशन पर बैठे यात्री बिलबिला उठे और उन्होंने प्रदर्शन किया। यात्रियों का कहना था कि अब रेल का सफर सुखदय नहीं रहा है, आए दिन ट्रेनों में तकनीकी खराबी और लेट होना आम बात हो चली है, जिस कारण यात्री अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाते। इससे यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है, उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर स्टेशन पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस का कहना था कि ऊपर से ही ट्रेन किन्हीं कारणों से लेट थी। प्रदर्शन में अनिल, गौतम, रविन्द्र, प्रवेश, कपिल, अमित, रोहित, रवि, कालू, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed