{"_id":"5c8d541abdec2213f41349c6","slug":"181552765978-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में नहीं दौड़ेंगे 15 साल पुराने वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में नहीं दौड़ेंगे 15 साल पुराने वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लोकसभा चुनाव को जोनल, सेक्टर, उड़न दस्ते, निगरानी टीम को डीजल के 10 और पेट्रोल के 15 वर्ष पुराने वाहन नहीं दिए जाएंगे। वाहनों की व्यवस्था की कवायद की जा रही है।
प्रथम चरण में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होगा। इसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं। सबसे पहले नामांकन की प्रक्रिया को समाप्त कराया जाएगा। इसके बाद मतदान। वोटिंग के दिन जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए वाहनों की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा उड़न दस्ते और अन्य टीम को पहले ही वाहन उपलब्ध कराए हैं। चुनाव में किसी भी तरह से पुराने वाहनों का संचालन नहीं होगा। अगर एक-दो वाहन पुराने आ भी जाते हैं तो उन्हें बदलवाया जाएगा। यातायात व्यवस्था के नोडल एवं जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि मतदान कराने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। उड़न दस्ते के लिए नौ उड़न दस्ते और नौ निगरानी टीम को 18 वाहन, हल्के वाहन 150, भारी वाहन 250 और मिनी बस 125 वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा उड़न दस्ते और स्थैतिक टीम के वाहनों में जीपीएस लगवाया है। उन्होंने बताया कि डीजल के दस साल पुराने और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहनों को चुनाव में नहीं लगाया जाएगा।