फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवर अभियंताओं ने उठाई समस्याएं

अवर अभियंताओं ने उठाई समस्याएं

Fri, 01 Mar 2019 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
अवर अभियंताओं ने उठाई समस्याएं
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार देर शाम जनपद के अवर अभियंताओं ने बैठक कर घंटों तक मंथन किया। इसमें एसीपी और वेतन की विसंगतियों पर सबसे अधिक रोष जताया गया। साथ ही इन विसंगतियों को दूर करने पर जोर दिया गया। बाद मेें सभी एकत्रित होकर बागपत पहुंचे और एसई को ज्ञापन देकर मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

बैठक में जिले के बिजलीघरों पर तैनात ज्यादातर अवर अभियंता शामिल हुए। इसमें अवर अभियंताओं ने कहा कि एसीपी और वेतन व्यवस्था में विसंगति को समाप्त कराने के लिए पूर्व में कई वार्ताओं में सहमति बन चुकी है। इसके अलावा संगठन के वार्षिक अधिवेशन में भी इस समस्या के समाधान पर मंथन किया गया। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे अवर अभियंताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद सभी अवर अभियंता एसई बागपत रामबीर सिंह से मिले और ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। एसई रामबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पारदर्शिता के साथ निगम के हित में रहकर उपभोक्ताओं की समस्या का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करें। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र प्रताप, राकेश, पवन कुमार, विकास कुमार, रविन्द्र, आलोक कुमार, रवि प्रताप शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता अवर अभियंता रवि प्रताप ने की। संचालन गुलशन और नरेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed