फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांग्रेस की बैठक में लोस चुनाव पर कई घंटे मंथन चला

कांग्रेस की बैठक में लोस चुनाव पर कई घंटे मंथन चला

Sun, 24 Feb 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में लोस चुनाव पर कई घंटे मंथन चला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय बावली रोड में कांग्रेसियों की बैठक में घंटों चली। इसमें पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया। इसमें वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर बल दिया।
बैठक मेें सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार, घनश्याम शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, देवेंद्र चौहान और पुष्पेंद्र राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा बागपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव मुकेश शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान मुकेश शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा की जन विरोधी व देश विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। आज तक भाजपा ने किए गए एक भी वायद को पूरा नहीं किया। बेरोजगार सड़क पर है, महंगाई ने कमर तोड़ दी है, चारों तरफ हाहाकार मचा है, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी विचार रखे। जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार ने ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रभारी मुकेश शर्मा को प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को लेकर अपने सुझाव दिएं। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने की। संचालन जिला महासचिव देवेंद्र चौहान ने किया। इसमें अनिरुद्ध त्यागी, जगवीर सिंह, प्रदीप, रविंद्र रूहेला, बजरूदीन, तेजपाल शर्मा, पुष्पेंद्र राणा, विनोद, हसमत, धर्मपाल, संतोष, राजपाल शर्मा, यूनूस चौधरी, बारू शर्मा, खिलेराम, हेमंत, मनोज जैन, बबीता, शिवकुमार, रवि प्रकाश, राहुल, प्रमोद शर्मा, अनिल देव , वकील अहमद, शैलेंद्र ठाकुर, मनीष, तेजवीर, किरण पाल, धर्म सिंह, अमर, शकील, राजेंद्र चौहान, जाहुल, बाबू खान, मुरसलीम चौहान, ओंकार दत्त, सोनू, अशोक शर्मा, श्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed