{"_id":"5c4e0828bdec227cde52e5a2","slug":"181548617768-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा दो को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा दो को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। पूर्व सांसद एवं कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि दो फरवरी को कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा ऐतिहासिक होगी, जिसमेें कश्यप जैसी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के मुद्दे पर हजारों समर्थक भाग लेंगे।
शनिवार को शाहपुर बड़ौली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो फरवरी को 11 बजे राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉेेलेज शामली के मैदान पर कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के नेतृत्व मेें कश्यप अधिकार क्रांति यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमेें शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरगर से 50 हजार कश्यप समाज सहित अति पिछड़ा समाज के लोग भाग लेंगे और कश्यप समाज को अनुसूचित जाति मेें परिभाषित करने के लिए केंद्र व राज्यसरकार से मांग करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी शामली को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया, इससे कश्यप समाज की आशाएं बढ़ी है और हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा आरक्षण की बात को चुनाव से पहले पूरा करेगी। इस अवसर पर जीतपाल कश्यप, देशपाल, जोगेन्द्र, वीरेन्द्र, सत्यपाल, महेश, सत्यवीर, गजेन्द्र, मनोज कटारिया, भोलू, नरेश, उदय, रामप्रसाद, कुसुम, धर्मपाल, भगत मौजूद रहे।