फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिड- डे मिल पर खिंची तलवार

मिड- डे मिल पर खिंची तलवार

Sun, 23 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मिड- डे मिल पर खिंची तलवार
छपरौली (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय नंबर 3 की प्रधानाध्यापिका ने आरोप लगाया है कि वार्ड सभासद संयुक्त खाता खुलवाने के लिए तैयार नहीं है। मिड-डे मील की एवज में छह हजार रुपये की मांग की जा रही है। धमकी दी यदि रुपये नहीं दिए तो एससी/एसटी एक्ट लगवा दिया जाएगा। वहीं सभासद ने मिड-डे मील में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता तोमर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि मिड-डे मील का खाता पूर्व में सभासद इलमो देवी और के साथ खुला है। नगर पंचायत चुनाव होने के कारण प्रबंध समिति के साथ खाता खुलवाया। अब नगर निकाय चुनाव के बाद चुने गए सभासद नीटू के साथ मिड- डे मील का खाता खोला जाना है, लेकिन उनसे खाते की एवज में रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि समस्त स्टाफ को परेशान किया जा रहा है। बीईओ से इसकी शिकायत कर चुके हैं। मिड-डे मील सुचारु रखने के लिए कई बार सभासद से संयुक्त खाता खुलवाने की मांग की, लेकिन अपनी मांग के चलते उसने मना किया। उन्होंने बीएसए से इसकी जांच करवाकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, वार्ड तीन के सभासद नीटू कुमार ने कहा कि विद्यालय में एमडीएम में गड़बड़ी की जा रही है। धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। फर्जी समिति का गठन कर एमडीएम के फर्जी खाते का संचालन करके मिड-डे मील के पैसों को अवैध तरीके से निकालकर दुरुपयोग किया जा रहा। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों को इस्तेमाल किया। डीएम शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed