{"_id":"5ba2a5e5867a5520833a7396","slug":"181537385957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के कर्मचारी पर अवैध उगाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के कर्मचारी पर अवैध उगाही का आरोप
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सैडभर गांव में एक अधिकारी और उनके साथी अवैध उगाही करते हैं। जब उनसे रसीद मांगते हैं तो उनके साथ अभद्रता कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी देते हैं। साथ ही अन्य किसी व्यक्ति से फोन कराकर धमकी दिलाई जाती है। इसके चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन प्रजापति, सचिन शर्मा, दीपक कुमार, अमित कुमार, प्रवीन कुमार, हारूण, सुधीर कुमार, आदेश, मुकेश कुमार, मुकेश यादव, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन