{"_id":"5b9d627d867a557f365c2540","slug":"181537041021-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस घंटे बाद किया राजमिस्त्री के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस घंटे बाद किया राजमिस्त्री के शव का अंतिम संस्कार
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
झूंडपुर गांव में तांत्रिक क्रिया में जान गंवाने वाले राज मिस्त्री के शव का परिजनों ने शनिवार को 20 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पति की मौत के बाद पत्नी की भी हालत बिगड़ गई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
झूंडपुर गांव निवासी राज मिस्त्री संजय (45) पुत्र हुकमी की शुक्रवार को तांत्रिक क्रिया के चलते मौत हो गई । वह तीन माह से बीमार था। पत्नी बबीता ने तांत्रिक पर हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी । परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। शनिवार को गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वहीं पति की मौत के बाद पत्नी बबीता की भी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।