{"_id":"5b9d60b1867a557fff730256","slug":"181537040561-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने निकाली बाइक रैली
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हाईकोर्ट बैंच की मांग का लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर जन जागरण बाइक रैली निकाली, जो विभिन्न मार्गों से गुजरी।
शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां से केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बाइक रैली निकाली। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर और महामंत्री आजाद धामा के नेतृत्व में जन जागरण बाइक रैली कोर्ट रोड से होते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंची। यहां से राष्ट्रवंदना चौक और शहर के विभिन्न गालियों से गुजरी। वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बैंच आज के समय की जरूरत है। लोगों को सैकड़ों किलो मीटर का सफर तय कर इलाहाबाद जाना पड़ता है। इससे समय के साथ हजारों रुपये खर्च हो जाते है। त्वरित न्याय नहीं मिल पाता है। जब तक बैंच की स्थापना पश्चिम में नहीं होगी तब तक लाभ नहीं मिलेगा। लोगों से भी अधिवक्ताओं के आंदोलन में जुड़ने का आह्वान किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष जयवीर तोमर, मूलचंद यादव, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र पंवार बली, नामावतार शर्मा, नरेंद्र मान, अजय शंकर शर्मा, राकेश धामा, संतोष कश्यप, मुनेंद्र राणा, संजय पंवार, निशांत मान, शौकीन मलिक, महेश तोमर सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।