फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नंगला कनवाड़ा में जलनिकासी के लिए धरना

नंगला कनवाड़ा में जलनिकासी के लिए धरना

Fri, 31 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नंगला कनवाड़ा में जलनिकासी के लिए धरना
दोघट (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो साल से जल भराव की समस्या बनी हुई है। पानी निकासी के कोई रास्ता नहीं है। गांव के तालाब ओवर फ्लो हैं। गलियों में गंदा पानी भरा रहता है। ग्रामीण कीचड़ से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। हल्की सी बारिश होते ही घरों में पानी घुस जाता है। कई बार समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन समस्या से छुटकारा नहीं मिला। प्रधान मांगेराम ने बताया कि उन्होंने कई बार अफसरों से शिकायत की। जल भराव की समस्या को शासन स्तर तक उठाया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर शौकीन शौकत, कर्मवीर, रामपाल, श्योवीर, धर्मदास, शहजाद, इलियास, अनीस, राशिद, फरमान, ताहिर, फारूख, फिरोज, अख्तर, इस्लाम, धनवीर, रविकरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed