{"_id":"5b86fad842c79246586449bd","slug":"181535572696-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं की सुरक्षा में चूक हुई तो नपेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की सुरक्षा में चूक हुई तो नपेंगे अधिकारी
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा में चूक पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति मिश्र ने प्रशासन को निर्देशित किया कि अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा के पर्याप्त उपाए किए जाएं। प्रत्येक दशा में छात्राएं वार्डन एवं पूर्णकालिक अध्यापिकाओं की निगरानी एवं सुरक्षा में रहे। विद्यालय से बाहर आने और जाने के लिए भी पैनी नजर रखी जाएगी। अभिभावकों ही विद्यालय से छात्राओं को ले जा सकते हैं।
छात्राओं की सुरक्षा के लिए शासन पूरी तरह गंभीर है। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने डीएम को निर्देशित किया छात्राओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाए किए जाएं। छात्राएं वार्डन एवं पूर्णकालिक अध्यापिकाओं की निगरानी एवं सुरक्षा में रहेगी। विद्यालय से अगर जाना जरूरी है तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि माता-पिता अथवा अभिभावक के साथ ही बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। उनकी फोटो युक्त आईडी प्रूफ की प्रति प्राप्त करेंगे। छात्राओं की सुरक्षा, अभिरक्षा में कोई कमी, चूक होने की स्थिति में संबंधित जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के वार्डेन, पूर्णकालिक, अंशकालिक अध्यापक, अध्यापिका एवं चौकीदार को पूरी तरह उत्तरदायी माना जाएगा।