{"_id":"5b82ffcc42c792465943040c","slug":"181535311820-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के ढाई साल पूरे, गांवों में नहीं हो रहे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के ढाई साल पूरे, गांवों में नहीं हो रहे विकास कार्य
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले अधिकांश गांवों मेें विकास कार्य सही ढंग से नहीं हो रहे हैं। जबकि प्रधानी के चुनाव संपन्न हुए ढाई साल से अधिक का समय बीत चुका है। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अफसरों से मामले का संज्ञान लेते विभागीय अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने कहा बड़ौत ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले अधिकांश गांवों मेें न तो विकास कार्य सही ढंग से हो रहे हैं और न ही ग्रामीणों की जल भराव की समस्या से निजात मिल पा रही है। पानी निकासी न होने के चलते गांवों में लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गांवों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। विकास कार्य लगभग ठप पड़े है। लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि विकास कार्यों को कराने में विभागीय अफसर कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रधानों के खातों में लाखों रुपये विकास कार्यों के लिए पड़े हैं। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग उठायी। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि अधिकांश गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन बारिश के चलते धीमे कार्य हो रहा है। वहीं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। आक्रोश व चेतावनी देने वालों में पुष्पेंद्र, अजय, सुनील, प्रमोद, राकेश, धर्मेंद्र, अजेंद्र, रूपेंद्र, आकाश, संजय आदि रहे।