फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप के माध्यम से व्यवस्था होगी दुरूस्त

कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप के माध्यम से व्यवस्था होगी दुरूस्त

Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप के माध्यम से व्यवस्था होगी दुरूस्त
बागपत। प्रशासन कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप के माध्यम से कांवड़ यात्रा और मेले पर नजर रखी जाएगी। गूगल मैपिंग से निगरानी होगी। कांवड़ यात्रा में लगे सभी अधिकारी एप को मोबाइल में डाउनलोड करके इसका प्रयोग करेंगे। प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी लाने में यह कारगार साबित होगा। इसके लिए मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने डीएम को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर नौ अगस्त को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक होगा। चार दिवसीय मेले के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने छह जोन और 12 सेक्टर में मेले को बांट दिया है। अधिकारियों को ड्यूटी चार्ट दे दिया गया है। कांवड़ यात्रा में लगे सभी अधिकारियों के लिए मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने अलग से व्यवस्था की है। सभी को अपने स्मार्ट फोन में कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप को डाउनलोड करने के आदेशित किया है। इसके माध्यम से दिशा निर्देश जारी होंगे। ड्यूटी के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। बताया कि गूगल मैपिंग के जरिए कांवड़ यात्रा पर निगरानी रखने का अच्छा माध्यम सिद्ध होगा। यह एप रियल टाइम पर आधारित है, जिससे निकटवर्ती सरकारी, प्राइवेट अस्पताल, मंदिर, शिविर, स्वास्थ्य शिविर, निकटवर्ती थाना, एंबुलेस की सूचनाएं और अधिकारियों के फोन नंबर फीड किए गए है, जिसकी सहायता से केंद्रों से संपर्क किया जा सकेगा। यह एप एक कंट्रोल रूम का भी कार्य करेगा। कांवड़ यात्रा में लगे स्वास्थ्य, प्रशासन, पुलिस, खाद्य एवं औषधि, फायर सर्विस, विद्युत, विद्युत सुरक्षा और अन्य विभाग के अधिकारी इस एप को डाउनलोड कर इसका सद्पयोग करेंगे। डीएम को निर्देश दिए एप को डाउनलोड करने की सूचना एवं प्रक्रिया को भी शिविरों में चस्पा कराया जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन


आम लोग भी कर सकते है इसका इस्तेमाल
कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप को इस्तेमाल करने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। हाइवे और विभिन्न मार्गों पर लगे शिविरों में एप को संचालित करने की प्रक्रिया और इसकी सूचना चस्पा होगी ताकि आम लोग भी एप का इस्तेमाल कर अधिकारियों का सहयोग करे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed