फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जुमे पर अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा दी

जुमे पर अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा दी

Sat, 02 Jun 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
जुमे पर अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा दी
बागपत। रमजान के तीसरे जुमे पर अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा दी। हर घर में रहमत की और बरकत की दुआ मांगी। तकरीरों में उलेमाओं ने नेकी के रास्तों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रमजान के तीसरे जुमे पर मस्जिदों में नमाज के लिए मुस्लिम अकीदतमंदों की भीड़ रही। जुमा मस्जिद, छत्ते वाली मस्जिद, फूंस वाली मस्जिद, मरकजी मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में हजारों मुस्लिमों ने जुमे की नमाज पढ़ी। उलेमाओ ने तकरीर में हर रोजेदारों को भाईचारे ओर नेकी करने का पाठ पढ़ाया। कहा कि नेक रास्ते पर चलकर खुदा उसकी सभी मुरादें पूरी कर देते हैं। मुगफिरत की राह आसान हो जाती है। इस लिए सभी को बुराइयों का रास्ता छोड़कर अच्छाई की राह पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाज हुई। हाजी जहीर अहमद ने तकरीर में कहा कि अल्लाह तआला जिस वक्त रोजेदार रोजा खोलने के लिए इफ्तारी में खाने का सामान रखता है और न खाता न पीता है तो फरिश्तों से मालूम करते है कि ये मेरा बंदा क्यों नहीं खा रहा तो फरिश्ते कहते हैं कि हे रब ये आपके हुक्म का इंतजार कर रहा है तो अल्ला खुश होते हैं। फरिश्तों से कहते हैं कि है तुम गवाह हो, मेरा बंदा जो भी इस समय दुआ करेगा, उसकी हर दुआ कबूल करूंगा। नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed