फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, तीन घायल

सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, तीन घायल

Thu, 17 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, तीन घायल
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर मवी कलां गांव के पास पेपर देकर लौट रहे छात्र को जेसीबी ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर भाग गया। वहीं गुफा मंदिर के पास कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने जेसीबी मशीन, कार और बाइक को कब्जे में ले लिया।
बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी मोमिन का 19 वर्षीय बेटा जफर राना बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार को वह श्री विनायक कॉलेज मवी कलां में परीक्षा देने गया । परीक्षा देकर जब कॉलेज से बाहर निकला तो दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बागपत की तरफ से जा रही जेसीबी ने छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। चालक जेसीबी को छोड़कर भाग हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के चाचा कासिम ने जेसीबी नंबर एमएच 26 एस 1435 और चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। चाचा ने बताया कि मृतक चार भाई-बहन थे। उसके पिता फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करते हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। उसका बुधवार को आखिरी पेपर था। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी सड़क दुर्घटना दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ही गुफा मंदिर के पास हुई। दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में हिलवाड़ी निवासी मोती पुत्र बरकत, उसका बेटा लोकेंद्र और मोहन घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से तीनों को मेरठ रेफर किया। घायल लोकेंद्र और उसका दोस्त मोहन हरियाणा कुंडली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बुधवार को दोनों नौैकरी पर जा रहे थे। उसके पिता को हरियाणा से दवा लानी थी। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। कार चालक ने रॉग साइड आकर टक्कर मारी दी। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग निकला। इस मामले में अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का चालान काटने पर हंगामा
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार वृद्ध चोटिल हो गया। यातायात पुलिस ने कार चालक को पकड़ कर उसका चालान काट दिया। कार चालक ने हंगामा किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed