{"_id":"5af8961f4f1c1be2408b50eb","slug":"181526240799-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Updated Mon, 14 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली से कैराना जाते समय दिल्ली बस स्टैंड पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पक उन्होंने कहा कार्यकर्ता क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करें और चौधरी चरण सिंह और रालोद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
रविवार की सुबह दिल्ली से कैराना उपचुनाव के लिए जाते समय दिल्ली बस स्टैंड पर रालोद नेता सुरेश मलिक, विकास बाछौड़ और मोहित मुखिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलकर भाईचारा खत्म करने का काम किया है, लेकिन रालोद सर्वधर्म सद्भावना के साथ किसान मजदूरों की लड़ाई लड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाईचारे को कायम करने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करें। इसमें मोहित मुखिया, अक्षय मलिक, प्रियवत राणा, डॉ. अनिल डबास, बसंत तोमर, डॉ. देवेंद्र, दुष्यंत, तपन, अक्षय, राहुल प्रधान, सन्नी तोमर, सौरभ जौनमाना, मोहित तोमर, विक्की चौधरी, रोहित रमाला, राकेश ढिकाना, यशवंत, अक्षय सिरसली आदि शामिल रहे।