फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नाटक के माध्यम से मां का महत्व बताया

नाटक के माध्यम से मां का महत्व बताया

Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
नाटक के माध्यम से मां का महत्व बताया
बागपत। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिले की शिक्षण संस्थाओं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर नाटकों के माध्यम से मां का महत्व को बताया। इस दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कुछ बच्चों ने अपने माता को उपहार भी दिए।
विज्ञापन

मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने किया। इसके बाद खुशी, प्रेरणा, तनीषा ने सरस्वती वंदना से शुभारंभ किया। इसके बाद लक्षिका, खुशी ने प्यारी मां, मेघा, ऋद्धि ने तू कितनी अच्छी है मां, हिमाद्र और रियांशिका ने जन्म-जन्म, अमीरा ने क्यो नहीं मां, राफिया ने अंबरा बरसिया, अभिषेक ने मां का कर्ज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शाफिया, हिमाद्र, रियांशिका, प्रियंका, महक, पूजा, अजय, फराज, हर्शित ने लघु नाटिका का आयोजन किया। छात्रों को सम्मानित किया। इसमें प्रदीप, बबलेश, शुभम, आशीष, राजीव, अभिषेक, सुमित, राजेश, अमित, दीपक, अनिल, मनो, अंकुश, मीनाक्षी, ममता, राखी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित मनवीर नेशनल स्कूल बली में शिक्षिकाओं ने मां पर मनमोहक कविता प्रस्तुत की। बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में भाग लिया। पोस्टर में नैना प्रथम, अनुष्का द्वितीय और शिवम तृतीय रहा। ग्रीटिंग में वंशिका प्रथम, क्रिश द्वितीय और नक्ष तृतीय रहा। इसके आयोजन में स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम, प्रधानाचार्य केके अजीत, उपप्रधानाचार्य सीमा, रश्मि शर्मा, मोहित सिंघल, विक्रांत दीक्षित कुलदीप, ज्योति, पूजा, दीपिका, सर्वेश, प्रदीप, निशा, प्रीति, राखी, प्रेम शर्मा, राजेंद्र, खुशबू, स्वाति, अर्चना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed