{"_id":"5ac7ccb74f1c1ba8618b5d84","slug":"181523043511-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी को मिलनी चाहिए हाईकोर्ट की बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी को मिलनी चाहिए हाईकोर्ट की बेंच
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे और कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार सभागार में बैठक में अध्यक्ष एडवोकेट कृष्णपाल सिंह ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने केस की पैरवी करने के लिए करीब 700 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पश्चिमी यूपी में कहीं भी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हो जाए तो इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। हाईकोर्ट का भी भार कम हो जाएगा। उन्होंने आम लोगों को भी इस आंदोलन में जुड़ने की अपील की। संचालन महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल तोमर, जयवीर सिंह तोमर, महिपाल सिंह, सतीश त्यागी, राजकुमार त्यागी, नरेंद्र पंवार बली, सरिता पंवार, दिनेश शर्मा, देवेंद्र आर्य, जितेंद्र धामा, धर्मपाल कौशिक, सोहनपाल गुर्जर, नदीम राजपूत, आलोक शर्मा, सतेंद्र खोखर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।