{"_id":"5ac281f74f1c1bd2618b52eb","slug":"181522696695-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक के मामले में भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक के मामले में भड़के छात्र
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सीबीएसई का पेपर आउट होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को गांधी रोड पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बाद में तहसील में पहुंचकर एसडीएम को एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावेडकर से संबोधित ज्ञापन सौंपकर सीबीएसई की चेयरमैन को निलंबित करने की मांग उठाई। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अंकुर ठाकुर के नेतृत्व मेें छात्र और छात्राएं गांधी रोड पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सीबीएसई परीक्षा के दौरान पेपर लीक होना बोर्ड की लापरवाही को दर्शाता है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में निष्पक्षता से जांच कर सीबीएसई की चेयरमैन को निलंबित करने की मांग की। साथ ही परीक्षा के दौरान ऐसी रणनीति तैयार की जाए, ताकि भविष्य मेें दोबारा से पेपर लीक न हो। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसमें अक्षय चौहान, अमन गुप्ता, विवेक शर्मा, उत्सव जिंदल, विनीत स्वामी, रामदेव, गौरव पंवार, निशांत नैन आदि रहे।