{"_id":"5abbec4d4f1c1b612a8b46c1","slug":"181522265165-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनी कौशल एवं उन्नयन प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनी कौशल एवं उन्नयन प्रशिक्षण शिविर शुरू
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में बिजवाड़ा गांव में बुधवार को पांच दिवसीय कौशल एवं उन्नयन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, इसमे कुंभकारों को उद्योग लगाने संबंधी प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक निदेशक (ग्रामोद्योग) अमृत लाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार की आंचलिक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश तोमर के मार्गदर्शन में जनपद के ग्रामीण बेरोजगारों को नवीनतम तकनीक का प्रशिक्षण और भविष्य में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से कुम्हारी उद्योग के अंतर्गत कौशल एवं उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षित युवाओं को आयोग संसाधन एवं अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराएगा। इस दौरान लखनऊ से पहुंचे प्रशिक्षक जयराम प्रजापति ने विद्युत चलित चाक पर मिट्टी से बनने वाले विभिन्न सामान खिलौने, हाथी, घोड़ा, ऊंट, मूर्तियां, फ्लावर पॉट आदि बनाने की सामग्री और तरीका बताया। इस दौरान खादी और ग्रामोद्योग आयोग के जिला समन्वयक सुरेंद्र पाल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को विद्युत चलित चाक का वितरण किया जाएगा, ताकि वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ अधिक से अधिक आय प्राप्त कर स्वावलंबी बन सके। इस प्रशिक्षण शिविर में बसौली, बरवाला, छपरौली, रंछाड, हिसावदा, फतेहपुर पुट्ठी, बडौली, कासमपुर आदि गांवों के कुंभकारों ने भाग लिया।