{"_id":"5aba9c974f1c1b8f778b7d2b","slug":"181522179223-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता की उपयोगिता के बारे में चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता की उपयोगिता के बारे में चर्चा की
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली परिसर में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ द्वारा संचालित सहकारी शिक्षा क्षेत्रीय परियोजना बागपत के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ, इसमें सहकारिता के उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में चर्चा हुई।
गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) योगेंद्र मलिक ने समिति के संचालक मंडल के कार्यों व दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी तथा समिति द्वारा किसानों को दी जा रही विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधा, खाद उर्वरकों की उपलब्धता आदि की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह व डॉ. रविंद्र सिंह ने गन्ना की बुआई, खाद संतुलन, मृदा तत्वों की पूर्ति व उत्पादन वृद्धि के तरीके बताए। जनशक्ति कोआपरेटिव सोसायटी के प्रबंधक किशोर आर्या ने ऋण योजनाओं की जानकारी दी। परियोजना अधिकारी मनीष कुमार शर्मा ने परियोजना के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संजय चौधरी व संचालन मनीष कुमार शर्मा ने किया। प्रबंध निदेशक संजय कुमार, सुरेंद्र जैन, सतबीर, चेतराम, धर्मपाल, संजीव तोमर, जयपाल, विनोद कुमार, मुकेश धामा, रमेश चौहान, रामनाथ त्यागी आदि मौजूद रहे।