{"_id":"5aaebc6c4f1c1b8f778b63e4","slug":"181521400940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर यूनियन और जेई संगठनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर यूनियन और जेई संगठनों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक दिल्ली रोड 132/33 केवी उपकेंद्र बड़ौत परिसर में हुई। इसमें अनैतिक रूप से प्रदेश के पांच महानगरों की फ्रेंचाइज व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मनोहर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें यूनियन के जिला सचिव राजेश पटवा ने सरकार द्वारा अनैतिक रूप से पांच महानगरों में फ्रेंचाइज व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया । साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं से भी यह भी अपील की गई कि फ्रेंचाइज व्यवस्था का वे भी विरोध करें, क्योंकि फ्रेंचाइज व्यवस्था लागू होने पर विद्युत दरें बढ़ाई जा सकती है जो उपभोक्ताओं के हित के लिए सही नहीं है। साथ ही शासन से भी अपील की कि अपने फैसले पर पुन: विचार करें। संयुक्त मोर्चा संगठन शाखा बागपत के समस्त सदस्य सरकार के अनैतिक फैसले का निंदा करता है और अंत तक विरोध करेगा। इसमें राहुल शर्मा अधिशासी अभियंता एवं विरेंद्र कुमार, अवर अभियंता गुलशन कुमार, प्रदीप गुप्ता, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, अश्वनी नरेंद्र, पवन, अंकुश आदि मौजूद रहे।