फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्राओं ने बनाई आकर्षक और मनोहारी कलाकृतियां

छात्राओं ने बनाई आकर्षक और मनोहारी कलाकृतियां

Wed, 28 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने बनाई आकर्षक और मनोहारी कलाकृतियां
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में कला प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा निर्मित कलाकृतियोें को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को दो दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने किया। छात्राओं की कलाकृतियों की अभिभावकों, विद्यालय की शिक्षिकाओं और आगंतुकों ने सराहना की। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष ममता चौधरी के निर्देशन में प्रदर्शनी में छात्राओं ने हस्त कला का प्रदर्शन करते हुए टाई एंड डाई, स्क्रीनिंग, ब्लॉक प्रिंट, रंगोली, थाल, क्लश सज्जा, बच्चों के खिलौनों, कठपुतलियां का प्रदर्शन किया। चित्रकला की विभागाध्यक्ष शिल्पा वर्मा के मार्गदर्शन में लड़कियों ने कलाकृतियां बताई। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज की छिपी प्रतिभा को उजागर करने के लिए अन्य पाठ्य विषयों के साथ गृह विज्ञान एवं चित्रकला जैसे विषयों की अनिवार्यता जरूरी होनी चाहिए। इससे छात्राओं को जीवोपार्जन के लिए सहायक बनाया जा सकता है। निर्णायक मंडल में डॉ. शिवानी वर्मा, डॉ. वंदना शर्मा। निर्मामला देवी, अनिता, वंदना राघव, राखी, कीर्ति गोयल, ममता चौधरी, डॉ. शमा परवीन, सुमन शर्मा, संजय सौनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed