{"_id":"5a721fec4f1c1b8c268b7bc3","slug":"181517428716-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई है। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक कुमुद रानी ने बताया कि सीएम ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 14 बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं। बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। लोगों का समूह वहां एकत्र नहीं होगा। विद्यालय प्रबंध समिति पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। 200 मीटर दायरे में भी नहीं घूम सकेंगे। अनावश्यक व्यक्ति केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। बाहरी व्यक्ति द्वारा फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कक्ष निरीक्षक कार्य हेतु नियुक्त अध्यापक या अध्यापिका के परिचय पत्र पर उसका पढ़ाए जाने वाला विषय जरूर अंकित किया जाए। संबंधित विषय के अध्यापक को परीक्षा तिथि में नियुक्त न किया जाए। गेट के बाहर परीक्षार्थियों की चेकिंग की जाएगी। केंद्र के अंदर विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। किसी भी प्रकार का दबाव न डाला जाए ताकि परीक्षा प्रभावित न हो सके। परीक्षा के समय प्रश्न पत्र के बंडल खोलते समय और परीक्षा समाप्ति उपरांत लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल की सील पैकिंग करते समय वीडियोग्राफी जरूरी कराई जाएगी। तृतीय अथवा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को कक्ष निरीक्षक, अवमोचक, आतंरिक सचल दल हेतु ड्यूटी पर न लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों से 430 शिक्षक मांगे
छह फरवरी को होनी वाली बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक और अन्य कार्यो के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी डीआईओएस कुमुद रानी ने बीएसए योगराज सिंह को पत्र जारी किया। अवगत कराया कि उनके अधीनस्थ 430 शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है।