फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बसों के संचालन को लेकर हंगामा

बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बसों के संचालन को लेकर हंगामा

Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बसों के संचालन को लेकर हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बसों के संचालन को लेकर ग्रामीणों ने रविवार बड़ौत डिपो कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और एआरएम से बसों का सही ढंग से संचालन कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा रोडवेज बसों का इस मार्ग पर आने व जाने का कोई टाइम नहीं है। जिस कारण आए दिन आवागमन को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। जबकि समस्या को लेकर दर्जनों बार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एआरएम सीपी कमल और स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना से इस मार्ग पर बसों का संचालन बढ़ाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मार्ग पर बसों का संचालन नहीं बढ़ाया। तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगेे। इनमें कुलदीप खोखर एडवोकेट, यशवीर सिंह, प्रमोद, रामपाल, रोशन लाल, विनोद, मोनू आदि रहे। दूसरी तरफ एआरएम ने ग्रामीणों का आश्वासन देकर लौटा दिया। एआरएम सीपी कमल ने कहा शिकायत मिली है। शीघ्र ही बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed