फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षक की आत्महत्या प्रकरण में अध्यापकों ने किया कार्य बहिष्कार

शिक्षक की आत्महत्या प्रकरण में अध्यापकों ने किया कार्य बहिष्कार

Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की आत्महत्या प्रकरण में अध्यापकों ने किया कार्य बहिष्कार
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा बुलंदशहर के डीआईओएस और विभागीय बाबू की मनमानी से परेशान होकर बुलंदशहर के अध्यापक ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा यदि शिक्षक के परिवार के सदस्य को नौकरी नहीं मिली तो आंदोलन होगा। शिक्षकों ने घटना के विरोध में कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद स्थित गोलीगढ़ गांव इंटर कॉलेज में के शिक्षक बिजेंद्र ने विभागीय अफसरों की शिक्षक विरोधी कार्रवाई के चलते कुछ दिन पहले आत्महत्या की। इससे अध्यापकों में रोष फैल गया। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार कर रोष व्यक्त किया। श्री यमुना इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बल्लभ शर्मा और प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कहा अधिकारी और लिपिक सहित संस्था के प्रबंधक की ओर से दिवंगत शिक्षक से अवैध उगाही की है। वेतन भुगतान के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। इससे परेशान होकर अध्यापक ने आत्महत्या की है। इससे शिक्षक समाज में रोष है। संघ शिक्षा निदेशक दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसकी अध्यक्षता जयपाल शर्मा ने की। संचालन डॉ. राधे श्याम सिंह ने किया। इसमें सतीश कुमार त्यागी, आनंद कुमार, मुकेश राज शर्मा, संजय शर्मा, राज कुमार शर्मा, रविदत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed