{"_id":"5a09f34e4f1c1baf678bb58b","slug":"181510601550-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से अधिक ब्याज लेने का मु्द्दा उठेगा लखनऊ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से अधिक ब्याज लेने का मु्द्दा उठेगा लखनऊ में
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों से अधिक ब्याज लेने का मुद्दा लखनऊ में उठेगा
बड़ौत (बागपत)।
रालोद नेता और छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि किसानों को सहकारी समितियों से लिया गया ऋण जून माह 2017 के अंत तक चुकाना था। ऋण को जमा करने पर किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज चुकाना पड़ता, परंतु किसानों ने ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए जून माह तक अपना ऋण नहीं चुकाया। इसलिए सहकारी समितियां किसानों से 12.70 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण वसूल रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा इस मामले को शीतकालीन सत्र में विधानसभा में उठाया जाएगा।
विधायक सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। सपा सरकार में हाईवे को फोर लेन बनाने की प्रक्रिया चली, किंतु अभी तक मार्ग का कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि देश में बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ रही है। जनपद बागपत में स्थायी रूप से जिला सेवा योजना कार्यालय खुलवाने के लिए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पत्र लिखा और मुलाकात भी की, लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ।
उन्होंने बताया गरीब और विधवा पैशन में भी बढ़ोत्तरी करने का भी प्रयास हो रहा है। जनपद में चिकित्सा व्यवस्था खराब है। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। एक चिकित्सक को कई अस्पतालों में चार्ज दिए गए हैं, अधिकांश अस्पतालों में दवा नहीं है। लोगों को महंगे प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इस संबंध में भी मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखे, लेकिन समस्या हल नहीं हुई । उन्होंने खेल स्टेडियम छपरौली क्षेत्र में बनाने के लिए खेल मंत्री चेतन चौहान को पत्र लिखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदेश में सैनिकों को सम्मान दिलाने की मुद्दा भी उठाया।