फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महागौरी की पूजा कर कन्याओं को कराया भोज

महागौरी की पूजा कर कन्याओं को कराया भोज

Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
महागौरी की पूजा कर कन्याओं को कराया भोज
बागपत। नवरात्र की अष्टमी पर मां भगवती के आठवें स्वरूप महा गौरी की चंपा चमेली के फूल, सेब, गोला और मिश्री से पूजा अर्चना की गई। जगह-जगह मंदिरों में भजन और कीर्तन किए। माता की चौकी और दुर्गा सरस्वती के पाठ हुए। मां के उपासकों ने व्रत खोले और कन्याओं को भोज कराया।
विज्ञापन

जिलेभर में भक्तों ने दुर्गा अष्टमी मनाई। अष्टमी पर मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की। ज्योतिषाचार्य पंडित राज कुमार शास्त्री ने बताया माता पार्वती ने भगवान शिव को वर रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की । इससे इनका शरीर काला पड़ गया। भगवान भोले नाथ ने प्रसन्न होकर उन पर गंगाजल का छींटा लगाया। तब इनका वर्ण सफेद हो गया तथा इनका नाम महा गौरी पड़ा। इनकी पूजन करने से भक्तों की सारी मनो कामनाएं पूरी होती है। दैहिक, दैविक और भौतिक तपों से मुक्ति देती है। अष्टमी पर जो लोग कन्या पूजन करते हैं, उनके सभी दु:ख समाप्त हो जाते हैं। यज्ञ से ही नवरात्र का समापन होता है। बाबा जानकी दास मंदिर में दुर्गा सरस्वती का पाठ हुआ। मां के स्वरूप की दिव्य आरती की। इसमें प्रधान यज्ञमान राजनारायण पांडेय, भूपेंद्र शर्मा, बबलू कौशिक, राजेश गौतम संजय गौतम, देवेंद्र त्यागी, उदयवीर चौहान, विजय कौशिक, अजय सिंह, मनोज, सुनील, दीपक मिश्रा, रामशंकर शुक्ला, शिवानी, सुबोध आदि मौजूद रहे। पुरानी तहसील में माता की चौकी पर अष्टमी के मौके पर महागौरी की पूजा की गई। प्रसाद का वितरण किया। इसमें उपेंद्र शर्मा, मिट्ठन लाल वर्मा, प्रदीप, राजीव कुमार, विनय, देवेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन



कन्याओं को कराया भोज
बागपत। दुर्गा अष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं देवी स्वरूपी कन्याओं को घरों में भोज कराया। इसके बाद उपवास खोले। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए । शहर में भोज कराने के लिए मां के उपासक कन्याओं को खोजते रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक घरों में भोजन कराने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा अष्टमी पर निकाली पंखा शोभा यात्रा
बागपत। शहर के बड़ा बाजार स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से दुर्गा अष्टमी के मौके पर दुर्गा नवयुवक मंडल ने पंखा शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को यात्रा का शुभारंभ मंदिर से हुआ। सराफ बाजार से होते यात्रा पक्का घाट मंदिर पहुंची, जहां पर पंखा चढ़ाया गया। उसके बाद विभिन्न मार्गों से होते यात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर पर आकर संपन्न हो गई। प्रसिद्ध बैंडबाजों और कीर्तन मंडली ने भगवान का गुणगान किया । इसमें अजय गोयल, नरेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, बलराम गुप्ता, अन्नू जैन, सुभाष गोयल, कपिल गुप्ता उर्फ कन्हैया, शिवम गुप्ता, विनीत मित्तल, रोहित गुप्ता का सहयोग रहा।

अष्टमी पर शालिगराम काली मंदिर में हुआ हवन
बागपत। श्री शालिगराम काली मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर हवन का आयोजन किया । मुख्य यज्ञमान कपिल शर्मा का परिवार रहा। पंडित राकेश शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ हवन कराया। इसमें विश्वंभर दयाल, गगन गौड़, पुनीत शर्मा, विजय कौशिक, प्रदीप शर्मा, पालू, मोहित, अनिल गुप्ता का सहयोग रहा।

संत गोपाल गिर महाराज की पुण्य तिथि मनाई
रमाला। किशनपुर बराल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में संत गोपाल गिरि महाराज की पुण्यतिथि मनाई। तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन किया । इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धर्मसभा में महावीर गिरि महाराज ने कहा संत गोपाल गिरि जो भी भविष्यवाणी कर देते थे, वो सत्य साबित होती थी। क्षेत्र ही नहीं कई प्रदेशों में उनका नाम आस्था और श्रद्धा से लिया जाता है। इसमें राधे गिरि महाराज, शत्रुघन महाराज, रामानंद महाराज, नानूराम, कृष्णपाल शर्मा, ब्रजवीर, किरण पाल सिंह, रामकुमार शर्मा मौजूद रहे।


जागरण में झूमे श्रद्धालु
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा में अंबेडकरनगर में बीती रात मां भगवती का जागरण हुआ। इसका शुभारंभ पवन कुमार और देवेंद्र कुमार ने किया। विष्णु, गौतम, मनीष, दीपक, टींकू, वर्षा आदि मौजूद रहे। अष्टमी पर मां भगवती देवी मंदिर भंडारे का आयोजन हुआ। कन्याओं को भोजन कराने के बाद श्रद्धालुओं ने उपवास खोले। राम नवमी पर श्री राधा-कृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर समिति द्वारा मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed